{"_id":"68d1b3bf3a5d083abd00a4e8","slug":"farmers-demanded-payment-during-the-sugarcane-survey-speculation-demonstration-nawabganj-news-c-124-1-sbly1010-105038-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में किसानों ने मांगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में किसानों ने मांगा भुगतान
Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/मीरगंज। गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में सोमवार को सांसद के सामने किसानों ने पिछले दो वर्षों के बकाये का भुगतान मांगा। मांग पर कोई ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज होकर कई किसान गन्ना सर्वे सट्टा देखे बिना ही लौट गए।
एक सप्ताह तक चलने वाले गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन मेले का सोमवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी तौल केंद्र पर घटतौली किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से भी कहा कि अगर किसी केंद्र पर घटतौली होती है तो इसकी सूचना उन्हें दें।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने मेले में मौजूद गन्ना किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी तो किसान नेता जमुना प्रसाद फौजी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने पिछले दो सालों का गन्ना भुगतान अभी तक न किए जाने की बात कही। इस पर सांसद ने जल्द भुगतान कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार, लेखराज गंगवार, निर्भय गंगवार, सर्वेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गन्ना समिति सचिव ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन मेला 29 सितंबर तक चलेगा। किसान सर्वे की गलतियों को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज में सोमवार को सात दिवसीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। मेले में किसानों को सर्वे एवं सट्टा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अपील की कि सभी किसान समय से सर्वे कराकर समिति में पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि सट्टा वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।
90 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भोजीपुरा/बहेड़ी। सहकारी समिति भोजीपुरा पर आयोजित सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने शुभारंभ किया। इस मौके पर गन्ना किसानों की 90 शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। समिति परिसर में कुल 13 स्टॉल लगाए गए। यहां किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के मुख्य गन्ना अधिकारी रामकुमार गंगवार ने गन्ना किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बार 10 दिन के अंदर किसानों के खाते में भुगतान भेजा जाएगा। बहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति पर गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार ने किया। संवाद