फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer's body found in canal; suspected to have fallen in after suffering a seizure.

Bareilly News: नहर में मिला किसान का शव, दौरा पड़ने से गिरने की आशंका

Thu, 13 Aug 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in canal; suspected to have fallen in after suffering a seizure.
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कालाकूड़ा के किसान सत्यपाल का शव बुधवार को गांव के पास से गुजर रही नहर में मिला।
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सत्यपाल 45 के रूप में की। परिजनों ने आशंका जताई कि नहर के पास पहुंचने के दौरान सत्यपाल को दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सत्यपाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके दो भाई दूसरे राज्यों में काम करते हैं। वह सबसे छोटे भाई राकेश के साथ रहते थे। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार सत्यपाल को दौरे आते थे। मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed