{"_id":"642934cbae748505c407c657","slug":"farmer-was-burnt-alive-to-death-in-faridpur-bareilly-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, खेत पर बंद कोठरी में मिला जला हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, खेत पर बंद कोठरी में मिला जला हुआ शव
Sun, 02 Apr 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:43 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। गांव करनपुर निवासी एक किसान को जिंदा जलाकर मार डाला गया। उसका शव खेत में बनी कोठरी में पड़ा मिला। दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
इसी कोठरी में मिला किसान का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक किसान को जिंदा जलाकर मार डाला गया। रविवार की सुबह उसका शव खेत पर बनी कोठरी में जली अवस्था में मिला। कोठरी का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस को छानबीन के दौरान खेत में खाली बोतल और माचिस मिली है। आशंका है कि इसी बोतल में पेट्रोल लाया गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में लोचन उर्फ वकील (45) कई वर्षों से अपने खेत पर कोठरी बना कर रहता था। शनिवार रात घर से खाना खाने के बाद खेत में बनी कोठरी में सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद कोठरी के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
जली अवस्था में पड़ा मिला शव
रविवार सुबह जब लोचन घर नहीं आया तो उसकी भाभी ने जाकर खेत पर देखा। कुंडी खोली तो कोठरी में लोचन का शव पड़ा था। शव बुरी तरह जल चुका था। सूचना पर सीओ फरीदपुर गौरव सिंह और इंस्पेक्टर दयाशंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लोचन की पत्नी डालकुमारी की मौत करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो चुकी है। मृतक के एक पुत्र श्याम पाल (उम्र लगभग 22 वर्ष) का है, जिसकी शादी हो चुकी है। एक अविवाहित पुत्री है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है लेकिन पता नहीं किसने और क्यों उसकी हत्या की है।
विज्ञापन