{"_id":"62b4d4adebcb6b1198784ed6","slug":"farmer-thrashed-to-death-for-not-compromising-in-rape-case-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Murder: दुष्कर्म के केस में समझौता न करने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या, बेटों पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Murder: दुष्कर्म के केस में समझौता न करने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या, बेटों पर ताना तमंचा
Fri, 24 Jun 2022 04:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jun 2022 04:19 AM IST
सार
मीरगंज इलाके में किसान की लाठी-डडों से पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने हत्या इसलिए की क्योंकि किसान ने दुष्कर्म के केस में समझौता करने से मना कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। साथ में मौजूद दो बेटों ने किसान को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मीरगंज से करीब छह किलोमीटर दूर एक गांव में रहने वाले 55 वर्षीय किसान बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल पर दो बेटों के साथ दवा लेने निकले थे। गांव से निकलते ही बंद पड़े मेंथा प्लांट के पास उन्हीं के गांव के महेंद्र, उसके बेटे राहुल, रामस्वरूप और उसके बेटे भगवान दास ने उन्हें सामने आकर रोक लिया। चारों लोग लाठी-डंडों से लैस थे। दो के हाथों में तमंचे भी थे। किसान के बेटों के मुताबिक चारों आरोपियों ने मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिराने के बाद उनके पिता को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दोनों बेटों ने पिता को छुड़ाना चाहा तो हमलावरों ने उन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। एक बेटे के साथ मारपीट भी की। इस पर दोनों वहां से भाग निकले। इसके बाद हमलावरों ने पीट-पीट कर किसान की हत्या कर दी। गांव पहुंचे किसान के बेटों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क पर किसान की लाश पड़ी मिली। थाना मीरगंज को सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत किसान के बड़े बेटे के मुताबिक एक साल पहले उनके परिवार की एक लड़की के साथ गांव के ही सूरजपाल ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट थाना मीरगंज में दर्ज कराई गई थी। सूरजपाल जेल में बंद है। उसके परिवार के लोग काफी समय से उनके पिता पर समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। आए दिन उनके परिवार को धमकियां भी दी जा रही थीं। इंस्पेक्टर मीरगंज संदीप त्यागी ने बताया कि किसान के शरीर पर कोई खुली चोट नहीं थी। सिर्फ आंख के नीचे चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में सिर में लगी चोट से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी महेंद्र, राहुल, भगवान स्वरूप और रामस्वरूप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।