{"_id":"6722aa83fd42c88b420c85f4","slug":"farmer-shot-dead-in-head-body-thrown-in-river-bareilly-news-c-4-lko1064-512292-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, शव नदी में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा (बरेली)। खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए 60 वर्षीय किसान की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को नकटिया नदी में फेंककर फरार हो गए। वृद्ध का एक हाथ भी तोड़ दिया गया। परिवार ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है, पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव भोला मानपुर निवासी बुजुर्ग बिहारीलाल गंगवार मंगलवार की रात गन्ने की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल के पास गए थे। वह शाम साढ़े सात बजे तक नहीं लौटे तो उनका पुत्र सत्यप्रकाश पिता को देखने खेत पर गया। वहां बिहारीलाल तो नहीं मिले, लेकिन चकरोड पर खून के निशान मिले। सत्यप्रकाश घर लौट आए। फिर भाई नरेश उर्फ बबलू, गांव के प्रधान कृष्णपाल व अन्य ग्रामीणों को लेकर ट्यूबवेल पहुंचे। खून के निशान देखते हुए जब वह लोग नदी के पास पहुंचे तो बिहारीलाल का शव नदी किनारे मिल गया।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी रात में ही गांव पहुंच गए। बुधवार दोपहर में सीओ हाइवे नितिन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बिहारीलाल के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया। संवाद
विज्ञापन
-- --
सिर के आरपार हो गई गोली
- पोस्टमार्टम में सिर में गोली का निशान मिला पर गोली नहीं मिली। इस वजह से शव जिला अस्पताल ले जाकर सिर का एक्सरे भी कराया गया। बावजूद गोली का पता नहीं चला। सिर के दूसरी तरफ बने घाव से यह संभावना जताई जा रही है कि कि गोली सिर के आरपार हो गई हो। दाहिने हाथ में कई जगह फ्रेक्चर मिला है। लगता है कि बिहारीलाल को गोली मारने से पहले उनके साथ मारपीट की गई है। हालांकि ऐसा किसने किया होगा, ये जांच का विषय है।
-- --
- बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार का कहना है कि उनकी न तो किसी से रंजिश थी और ही किसी तरह की अनबन थी। अब पुलिस इसका पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी