फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer returning from court beaten to death after beating

कोर्ट से लौट रहे किसान को पिटाई के बाद गला दबाकर मार डाला

Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from court beaten to death after beating
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दहेज हत्या के मामले में नामजद था आरोपी, गांव के पास खाई में मिला शव
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

नवाबगंज। दहेज हत्या के मुकदमे की तारीख से घर लौट रहे एक किसान की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। किसान की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अधकटा रब्बानी बेगम गांव के 51 वर्षीय किसान भोलानाथ का छोटा भाई मोहनलाल दहेज हत्या के मामले में वर्ष 2016 से जेल में है। उसके मुकदमे की पैरवी भोलानाथ कर रहे थे। बृहस्पतिवार को वह तारीख पर जिला न्यायालय गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। रात भर घरवाले उनकी तलाश करते रहे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव हरचंदपुर के पास सड़क किनारे खाई में उनका शव पड़ा देखा तो घरवालों को सूचना दी। परिवारवाले रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोलानाथ की पत्नी धर्मा देवी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में क्योलड़िया क्षेत्र के गांव ज्योति जागीर निवासी प्रमोद कुमार, उसके बेटे राम प्रकाश, विवेक और अनिल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

दहेज हत्या में नामजद था भोलानाथ

भोलानाथ के भाई मोहनलाल पर पत्नी पूनम और डेढ़ साल के बेटे की हत्या का आरोप है। तीन साल पहले पूनम का शव नदी से बरामद हुआ था लेकिन बेटे का पता नहीं चला। इस मामले में पूनम के पिता प्रमोद कुमार ने मोहनलाल, भोलानाथ और उनकी पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहनलाल अब भी जेल में हैं जबकि भोलानाथ और उनकी पत्नी को जमानत मिल गई। भोलानाथ इसी मुकदमे की तारीख पर बृहस्पतिवार को कोर्ट गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मिले चोटों के निशान

भोलानाथ के शव के पोस्टमार्टम में शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने पिटाई के बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed