Pilibhit: मुख्यमंत्री के सामने न खुले वन विभाग के इंतजामों की पोल, पुलिस ने किसान नेता को किया नजरबंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान कहीं बाघों को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन न करें। इसको लेकर अफसरों ने किसान नेता को नजरबंद कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में बाघों की दहशत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं एक सप्ताह पूर्व से क्षेत्र के पांच से दस किलोमीटर के दायरे में बाघों की दहशत है।
मथना जपती के बासखेड़ा क्षेत्र में बीते दिनों आबादी के निकट बाघ आ गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद उसे पकड़ने के लिए दो बार रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट मारने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। बृहस्पतिवार रात मुस्तफाबाद से पांच किलोमीटर की दूरी पर कलीनगर और डगा गांव के निकट बाघ की चहलकदमी देखी गई थी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कहीं बाघों को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन न करें। इसको लेकर अफसरों ने किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है। सीओ पूरनपुर के निर्देश पर जमुनिया चौकी पुलिस मथना जपती निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी को पहले माधोटांडा थाने लाई। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली ले जाकर नजरबंद कर दिया। किसान नेता ने वीडियो जारी कर विभाग पर बाघों की दहशत उजागर करने से रोकने के आरोप लगाए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.