फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmer killed at his land

फसल की सिंचाई करने गए किसान की गला दबाकर हत्या

Fri, 24 Jun 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmer killed at his land
बरेली। फसल की सिंचाई करने गए मीरगंज इलाके के गांव सिंगरा की गौंटिया निवासी 55 वर्षीय सोहनलाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत मालिक पहुंचा तो चारपाई के नीचे उनका शव पड़ा देखकर परिजन को सूचना दी। मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल फतेहगंज पश्चिमी थाने में निकला। इसके बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव अंजनी के मूल निवासी सोहनलाल 35 साल से अपनी ससुराल सिंगरा की गौंटिया में रह रहे थे। वह फतेहगंज पश्चिमी के मुगलपुर गांव के मेहरूद्दीन की 25 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। बुधवार रात वह गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए थे। रात में किसी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। उनके सिर में भी चोट के निशान थे। पत्नी श्यामकली और बड़े बेटे राजेश ने किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया। हालांकि उन्होंने तीन लोगों पर बेवजह सोहनलाल को परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि परिजन ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मौके पर मिले गुटखा के कई खाली पैकेट
खेत पर दो चारपाई पड़ी थीं। दोनों पर मच्छरदानी बंधी थी। एक चारपाई पर खेत मालिक का बेटा फईम सोता था और दूसरी पर सोहनलाल। बुधवार को घर में कोई कार्यक्रम होने की वजह से फईम खेत पर नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे फईम खेत पर पहुंचा तो सोहनलाल का शव चारपाई के नीचे पड़ा देखकर सूचना परिवार वालों को दी। घटनास्थल पर गुटखा के कई खाली पैकेट पड़े मिले, जबकि सोहनलाल गुटखा नहीं खाते थे। उनकी चप्पल भी फईम की चारपाई के पास पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed