फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer going to see crop attacked with sharp tool, condition critical

Bareilly News: फसल देखने जा रहे किसान पर धारदार औजार से हमला, हालत गंभीर

Thu, 29 Jan 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer going to see crop attacked with sharp tool, condition critical
नवाबगंज। खेत पर फसल देखने जा रहे किसान का रास्ता रोककर गाली-गलौज कर उन पर धारदार औजार से हमला कर दिया गया। सूचना पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फरीदापुर नवादा गांव के अंशु कुमार खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अंशु कुमार ने बताया कि वह बुधवार को अपने खेत पर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दबंगों ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें कोतवाली लेकर आए। अस्पताल में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed