फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmer found dead lying in water pit on the side of the road in Bareilly

Bareilly News: खेत पर खाद लगाने गया था किसान... 24 घंटे बाद सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव, परिवार में कोहराम

Tue, 22 Jul 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 03:10 PM IST
सार

सिरौली क्षेत्र में गांव शिवपुरी निवासी हरस्वरूप प्रजापति का शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में मिला। वह किसान थे। सोमवार को खेत पर खाद लगाए गए थे। इसके बाद लापता हो गए थे। 

विज्ञापन
farmer found dead lying in water pit on the side of the road in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में खेत पर खाद लगाने गए किसान का शव मंगलवार सुबह पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


गांव शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय हरस्वरूप प्रजापति उर्फ गप्पे सोमवार सुबह 10 बजे अपनी भाभी व पुत्र विजय कुमार के साथ फसल में खाद लगाने गए थे। खाद पहुंचा कर भाभी और बेटा विजय घर लौट आया। वह खेत पर खाद लगाने के लिए रुक गए। शाम चार बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर गए। वहां चादर पर खाद रखी मिली और पास में ही गप्पू की चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन


रात 10 बजे दर्ज कराई गुमशुदगी 
परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने घर सूचना दी। इस पर तमाम लोग पहुंच गए। रात नौ बजे तक आसपास का इलाका खंगाल डाला, लेकिन सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रात 10 बजे थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बाबा कैलाशगिरी मणि मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसपर कोतवाल जगत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर छानबीन की। 

इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकाला गया देखा तो शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। चेहरे पर खरोंच के निशान थे जो जंगली जानवर के लग रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed