फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies in bull attack

Bareilly News: सांड़ के हमले में किसान की मौत

Tue, 19 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in bull attack
सिरौली/रामनगर। क्षेत्र में छुट्टा पशु हादसों का सबब लगातार बन रहे हैं। गांव हरिदासपुर स्थित खेत पर रविवार रात मौजूद किसान रामनिवास पाठक (50) की सांड़ के हमला में मौत हो गई। वहीं, आंवला तिराहे पर रात 10:00 बजे सांड़ों के झुंड में हुई भिड़ंत के कारण 6-7 बाइकें और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गांव हरिदासपुर निवासी रामनिवास के परिजनों के मुताबिक, रामनिवास अपने खेत पर थे। एक सांड़ दौड़ता हुआ आया। सांड़ को अपनी ओर आता देखकर वह भागने लगे, लेकिन सांड़ बच नहीं सके। सांड़ ने रामनिवास को पटक दिया। उनको सींग मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामनिवास को सांड़ से बमुश्किल बचाया। गंभीर रूप से घायल हुए किसान को आंवला के अस्पताल में ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामनिवास की मौत से उनकी तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

आंवला तिराहे पर भी रविवार रात 10:00 बजा सांड़ों के झुंड में भिड़ंत हो गई। इसमें सड़क किनारे खड़ीं 6-7 बाइकें और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर आधा घंटा तक जाम लगा रहा। लोगों ने पानी की बौछार से सांड़ों को खड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार आश्वासन से कर रहे खानापूरी -
सिरौली। क्षेत्र में सांड़ों के विचरण से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। साड़ों के हमले में मोहल्ला प्यास की संसारा देवी (60), गांव पलटा की मुक्ता बेगम के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस कारण पिछले दो साल में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। सांड़ के हमले में एक व्यापारी की घोड़ी भी मर गई। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। तिराहे पर चाट-पकौड़ी विक्रेता राज कोरी ने बताया कि छुट्टा पशुओं के चलते कारोबार चौपट हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी आलम खान, रेस्रां संचालक निक्कू गुप्ता आदि ने बताया कि सांड़ों की भिड़ंत आए दिन होती है। इससे निजात दिलाने की मांग की गई है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जिम्मेदार दिनोदिन बढ़ते खतरे से जनता को निजात नहीं दिला सके हैं। आश्वासन देकर खानापूरी हो रही है।

वर्जन,
छुट्टा पशुओं के आतंक की शिकायत मिल रही है। कर्मचारी भेजकर ऐसे पशुओं को पकड़वाया जाएगा। फिर दूसरी जगह भेज दिया जाएगा। - राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed