फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmer dies due to falling electric pole while storm in Pilibhit

आंधी का कहर: पीलीभीत में बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार किसान की मौत, बरेली में सड़कों पर पेड़ गिरे

Thu, 18 May 2023 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 02:33 PM IST
सार

पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आंधी से गांव भगवंतापुर के समीप हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर गया। खंभे के नीचे बाइक सवार किसान दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
farmer dies due to falling electric pole while storm in Pilibhit
खंभे के नीचे दबी किसान की बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली और पीलीभीत जिले में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार से आई आंधी ने लोगों की नींद उड़ा दी। सुबह करीब पांच बजे आंधी शुरू हुई, सात बजे तक तेज हवाएं चलती रहीं। आंधी के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। पीलीभीत में बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आंधी से गांव भगवंतापुर के समीप हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर गया। इसी दौरान गांव कन्जा खेड़ा निवासी बाइक सवार 72 वर्षीय किसान कर्म खान दूध लेकर वहां से गुजर रहे थे। वह बाइक समेत खंभे के नीचे दब गए। खंभा उनके सिर पर गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

ईद पर भाई की हुई थी मौत 

कर्म खान घर से दूध लेकर बिक्री करने जा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ईद के दिन कर्म खान के बड़े भाई फैजनूर खान की नल पर गिरने से मौत हो गई थी। परिजन अभी फैजनूर की मौत का गम भुला नहीं पाए थे। कर्म खान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में दातागंज मार्ग पर पर आंधी से आम का पेड़ गिर गया, जिससे कई घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा। मीरगंज में कई जगह पेड़ गिर गए। वहीं बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी का असर शहर में देखने को मिली। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई।

बरेली में बिजली गुल 

बरेली में बुधवार रात सवा दस बजे तेज हवा चलने से सुभाषनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच हजार घरों में अंधेरा छा गया। साढ़े ग्यारह बजे हवा बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। तिलकनगर फीडर पर साढ़े ग्यारह बजे के बाद भी आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं का कहना था कि शाम सात बजे के बाद बार-बार ट्रिपिंग होती रही।

सिविल लाइंस वन सब स्टेशन के बेसू वन व टू और स्टेशन रोड फीडर पर सुबह आठ बजे बिजली चली गई और दस बजे आई। इस दौरान लोग पानी के लिए भी तरस गए। दो घंटे बिजली बंद रही। सिविल लाइंस टू सब स्टेशन के सिटी स्टेशन फीडर पर एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दोपहर पौने दो बजे से साढ़े तीन बजे तक बिजली नहीं मिली। लोग गर्मी से परेशान रहे। कमल टाकीज फीडर पर सुबह साढ़े सात से ग्यारह बजे तक आपूर्ति ठप रही। एक हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed