फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer death case family members refused to perform last rites and demands accused should be arrested soon

किसान की मौत का मामला: मृतक के परिजनों की मांग- जल्द हो आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर

Fri, 25 Jul 2025 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

फरीदपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद किसान का शव शुक्रवार दोपहर को गांव लाया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। वह आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराने की मांग करने लगे। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। अफसरों के आश्वासन पर परिजन माने।  

विज्ञापन
Farmer death case family members refused to perform last rites and demands accused should be arrested soon
मृतक के परिजनों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में चक मार्ग की पैमाइश के दौरान राजस्व व पुलिस टीम के सामने हुई किसान पप्पू यादव की मौत के बाद शुक्रवार दोपहर बाद उनका शव घर लाया गया। पहले से गांव में तैनात पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन ट्रॉली पर शव रखकर हाईवे जाम करने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल से रोका। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। उनके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त नहीं कराया जाएगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर भी अड़ गए। इसके बाद एसडीएम मल्लिका नैन मौके पर पहुंचीं। सीओ संदीप सिंह व एसडीएम ने परिजनों को बमुश्किल समझाया। उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी करने, सरकारी तालाब खाली कराने और चक मार्ग को नक्शे के अनुसार बनवाने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन मान गए और उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पैमाइश के दौरान हुई थी मौत 
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में चक मार्ग की पैमाइश के दौरान किसान पप्पू यादव (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे बलवीर व कल्लू ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में राजस्व व पुलिस टीम करीब 80 मीटर लंबे सरकारी चक मार्ग की पैमाइश करने आई थी। प्रधान के कहने पर टीम ने गलत तरीके से पैमाइश कर उनके खेत में पूरा चक मार्ग निकाल दिया। इसी दौरान टीम के सामने पप्पू की मौत हो गई था। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत होते ही राजस्व टीम मौके से खिसक गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट 
परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित उसके साथियों पर लाठी मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। फरीदपुर थाने का घिराव कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान राम रहीम, उसके बेटे विजयपाल उर्फ गुड्डू, भाई शिवराज, पत्नी रामबेटी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पप्पू के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जब शव गांव पहुंचा तो परिजन फिर भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाने की मांग की। अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। 

फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के गिरफ्तारी हो और नई टीम गठित कर चक मार्ग की पुनः पैमाइश कराई जाए। उनकी मांग को मानने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

फरीदपुर एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि परिजनों की मांग के अनुसार राजस्व टीम गठित कर चकमार्ग की दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। तालाब पर कब्जे का मामला न्यायालय में चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed