फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dead body found hanging on tree in front of Doordarshan Kendra in Bareilly

Bareilly: दूरदर्शन केंद्र के सामने पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, बेटे ने दादा-चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 12 Feb 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 01:31 PM IST
सार

मृतक किसान के बेटे ने अपने ही दादा और चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दादा और चाचा पिता को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देते थे। 

विज्ञापन
Farmer dead body found hanging on tree in front of Doordarshan Kendra in Bareilly
पोस्टमार्टम हाउस पर किसान के पुत्र व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह दूरदर्शन केंद्र के सामने पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त गांव कांधरपुर निवासी 45 साल के किसान ताराचंद के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं मृतक के बेटे ने अपने ही दादा और चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है।    

विज्ञापन


गांव कांधरपुर निवासी ताराचंद का शव रविवार सुबह दूरदर्शन केंद्र के सामने पेड़ से लटका मिला। बेटे रोहित ने कैंट थाना पुलिस को कॉल करके बुलाया और आरोप लगाया कि दादा और चाचा उसके पिता को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देते थे। उसे शक है कि इन्हीं लोगों ने पिता की हत्या करके शव टांग दिया है। थाना पुलिस ने ताराचंद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed