फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer cheated of Rs 2.10 lakh by getting him trapped in honey trap

Bareilly News: हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से 2.10 लाख की ठगी

Wed, 14 Feb 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer cheated of Rs 2.10 lakh by getting him trapped in honey trap
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी शख्स के साथ हनी ट्रैप गिरोह ने 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किसान हैं। 29 दिसंबर 2023 की रात दस बजे उनके व्हाट्सएप पर नए नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही सामने दिख रही लड़की अपने कपड़े उतारने लगी। इसके बाद वह फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। व्यक्ति ने घबराकर कॉल कट कर दी। अगले दिन दूसरे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर टीम से विक्रम सिंह राठौर बताया। कहा कि व्हाट्सएप पर तुम्हारा वीडियो वायरल हो रहा है। दो घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की धमकी दी। कहा कि यदि बचना चाहते हो तो यूट्यूब ऑफिस से संपर्क कर अपनी वीडियो, फोटो डिलीट करा दो।
विज्ञापन

एक नंबर देते हुए उसने कॉल काट दी। किसान ने उसी नंबर पर कॉल की तो उमेश राय नाम के शख्स ने अपने खाते में 21,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन कॉल कर आरोपियों ने फोटो, वीडियो डिलीट करने के बदले 43 हजार रुपये दीपक पाल नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए। 30 दिसंबर को फिर से कॉल कर 1.45 लाख रुपये मांगे, उन्होंने चेक से यह भुगतान कर दिया। फिर 31 दिसंबर को 80 हजार रुपये और मांगे तो वह तनाव में आ गए। किसान ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर एसएसपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed