फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Farmer Bill is anti-farmer .. Withdraw Government'

‘किसान विरोधी है कृषि विधेयक.. वापस ले सरकार’

Sat, 26 Sep 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Farmer Bill is anti-farmer .. Withdraw Government'
एडीएम सिटी को ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सपा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

विज्ञापन
बरेली। सपाइयों ने कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार की नीतियों से सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को ही फायदा होगा। किसान और श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि कृषि विधेयक से किसान और श्रमिक बदहाल हो जाएंगे। कृषि और किसानों के साथ ही श्रमिकों ने ही कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को संभाला है, लेकिन आज अन्नदाता का ही हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि समय रहते कृषि और श्रमिक कानून को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में खेती बर्बाद हो जाएगी और श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed