{"_id":"66f9c8a0c8d11dc1d00842e6","slug":"farm-house-servant-dies-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-bareilly-news-c-4-lko1018-492061-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में फार्म हाउस के नौकर की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में फार्म हाउस के नौकर की मौत, हत्या की आशंका
Mon, 30 Sep 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। फार्म हाउस पर नौकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी चंडीगढ़ में रहती है। पति की मौत की सूचना मिलने पर रविवार सुबह वह बरेली पहुंच गई।
शामली के रहने वाले देवेंद्र मलिक (50) पिछले 28 साल से सैदपुर कुर्मियान गांव में जेल के सामने एक फार्म हाउस पर नौकरी करते थे। उनकी पत्नी उर्मिला और दो बच्चे चंडीगढ़ में हैं। देवेंद्र ने शनिवार दोपहर तीन बजे मोबाइल फोन से अपनी पत्नी से बात की थी। इसके एक घंटे के बाद उनकी पत्नी के पास फार्म हाउस के दूसरे नौकर हेमपाल ने कॉल की और बताया कि देवेंद्र की गिरने के कारण मौत हो गई है। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह छह बजे उर्मिला बरेली पहुंच गई। उर्मिला ने हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि आधा घंटे पहले बात हुई तब पति बिल्कुल ठीक थे। अचानक गिरने से मौत कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
इधर, प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी को माना जा रहा है। इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन