फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur woman and Pilibhit youth infected, four hospitals also in danger

बरेलीः फरीदपुर की महिला और पीलीभीत के युवक को संक्रमण, चार अस्पताल भी खतरे में

Mon, 04 May 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Faridpur woman and Pilibhit youth infected, four hospitals also in danger
झांसी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

निजी लैब की रिपोर्ट में पुष्टि, अब सरकारी लैब में होगी जांच

विज्ञापन
बरेली। बरेली और पीलीभीत में दो और कोरोना संक्रमित मिलने के साथ रविवार को चार अस्पताल भी खतरे में आ गए। फरीदपुर की एक महिला को रामपुर बाग के एक अस्पताल में प्रसव होने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पीलीभीत से सटे ललौरीखेड़ा का युवक भी वहां के दो अस्पतालों में भर्ती रहने के बाद बरेली में पीलीभीत बाईपास स्थित अस्पताल में भर्ती हुआ था। इन दोनों के निजी लैब की रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब सरकारी लैब में उनके सैंपल की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
फरीदपुर की महिला में रविवार देर रात एक निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुइ। इस महिला को तीन दिन पहले प्रसव के लिए रामपुर बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को महिला का प्रसव हुआ। इसी के साथ उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। निजी पैथोलॉजी में सैंपल की रविवार देर रात आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने हालांकि इस केस की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रामपुर बाग के अस्पताल से इस बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव मगरासा के युवक के भी बरेली में एक निजी लैब की जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। युवक पीलीभीत के ही दो अस्पतालों भर्ती रहने के बाद यहां पीलीभीत बाईपास के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था। पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट एक प्राइवेट लैब की है। फिलहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही क्वारंटीन हुआ रामपुर बाग के अस्पताल का स्टाफ

महिला के प्रसव के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होते ही रामपुर बाग के पूरे स्टाफ में घबराहट फैल गई। सूत्रों से पता चला है कि अस्पताल का पूरा स्टाफ खुद ही क्वारंटीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed