{"_id":"64561f2bacafa321500fac48","slug":"faridpur-firing-accused-bilal-is-close-to-lalla-gaddi-in-bareilly-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी का करीबी है फरीदपुर गोलीकांड का आरोपी बिलाल, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी का करीबी है फरीदपुर गोलीकांड का आरोपी बिलाल, फोटो वायरल
Sat, 06 May 2023 03:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 03:07 PM IST
सार
गोलीकांड में 10 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से एक आरोपी बिलाल शेख लल्ला गद्दी का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बिलाल शेख और लल्ला गद्दी (वायरल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ले में गोलीकांड का आरोपी बिलाल शेख अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी का भी करीबी है। लल्ला गद्दी के साथ आरोपी का फोटो वायरल हुआ है। वहीं गोलीकांड के फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का ऑर्डर न्यायालय से लेने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की अवैध संपत्ति पर पुलिस बुलडोजर भी चलवा सकती है।
विज्ञापन
मोहल्ला ऊंचा वार्ड सात में सभासद के चुनाव में वोट मांगने को लेकर मंगलवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए थे। सभासद प्रत्याशी फरहत नाज के पति ताजुद्दीन और उनके भाइयों ने प्रत्याशी सबली के पति और समर्थकों पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
तीन लोग छर्रे लगने से और बाकी तीन लाठी-डंडों की मारपीट से घायल हो गए थे। मामले में 10 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन