फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fandi, who loved his father, murdered him.

Bareilly News: पिता से प्यार करने वाले फंदी ने ही की उनकी हत्या

Fri, 21 Jun 2024 05:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 21 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Fandi, who loved his father, murdered him.
बरेली। थिएटर फेस्ट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक सभागार में फिरोजाबाद की संस्था संदेश सांस्कृतिक मंच ने नाटक फंदी का मंचन किया। इसमें नाटककार ने बड़ी ही कुशलता से मानवीय संवेदनाओं को कुरेदा।
विज्ञापन

नाटक का मुख्य पात्र फंदी एक ट्रक चालक है और वह अपने कैंसर पीड़ित पिता से अत्यंत स्नेह करता है, परंतु एक समय ऐसा भी आता है जब वह अपने पिता की ही हत्या कर देता है। इसके बाद फंदी के ऊपर हत्या का मुकदमा चलता है। इसी ताने-बाने पर यह नाटक समाज, व्यवस्था, कानून और हमारी सोच की परत दर परत खोलता जाता है।
विज्ञापन

रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से थिएटर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को फेस्ट में शंकर शेष के लिखित व शहंशाह खान के निर्देशित नाटक फंदी का मंचन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी, सुभाष कथूरिया, मनोज अग्रवाल ने किया। संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली की टीम शिवायु नाट्य संस्था रिहर्सल नाटक का मंचन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed