फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fancy lights cannot withstand the pressure of strong winds

तेज हवाओं का दबाव भी नहीं झेल पा रही फैंसी लाइटें

Fri, 07 Aug 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fancy lights cannot withstand the pressure of strong winds
संजय नगर मोड़ के पास तेज हवा से झुका एक फैंसी पोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संजय नगर मोड़ के पास तेज हवा से झुका एक पोल

विज्ञापन
बरेली। गांधी उद्यान से प्रभात नगर तक लगाई गईं फैंसी लाइटें अब रोजमर्रा की चलने वाली तेज हवाओं का दबाव भी नहीं झेल पा रही हैं। संजय नगर के सामने फैंसी लाइट का एक पोल झुक गया है। झुका पोल कारोबारियों के बिजली कनेक्शन के तारों पर टिक गया है। यह पोल कभी भी गिर सकता है। करीब दो करोड़ की लागत से लगाई गई फैंसी लाइटें टिकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अभी पिछले महीने बारिश में कंपनी गार्डन के सामने एक पोल टूट गया तो अब गुरुवार को चली तेज हवाओं से संजय नगर मोड़ के पास एक पोल झुककर बिजली के तारों पर टिक गया है। टेड़ा होकर खतरनाक स्थिति में आ गया है और कभी भी यह पोल गिर सकता है। इससे किसी भी राहगीर के साथ दुर्घटना हो सकती है। अभी तक नगर निगम ने इस पोल की सुध नहीं ली है। बता दें कि जब से यह पोल लगाए गए हैं तभी से यह विवादों में बने हुए हैं। पहले ही इन्हें मानकों को ताक में रखते हुए डिवाइडर काटकर लगाया गया है। वहीं इसमे धांधली की शिकायतें भी शासन से की जा चुकी हैं। पार्षद भी इस मामले में शिकायत कर जांच कराने की मांग कर चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पोल झुके होने की उन्हें अभी तक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed