फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fancy Light-pole Breakdown Water Head General Manager

फैंसी लाइट-पोल टूटने का ठीकरा जलकल महाप्रबंधक के सिर

Fri, 31 Jul 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fancy Light-pole Breakdown Water Head General Manager
light - फोटो : light

मेयर ने महाप्रबंधक को प्रकाश विभाग के अधीक्षक पद से हटाने को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन

कहा- फैंसी लाइट का पोल तोड़कर नगर निगम की छवि की जा रही है धूमिल

बरेली। दो करोड़ की लागत से प्रभात नगर से गांधी उद्यान तक लगाई गईं फैंसी लाइटों में से एक मय पोल के 25 जुलाई को बारिश में धराशाई हो गई थी। कंपनी गार्डन के सामने टूटे इस पोल का ठीकरा अब जलकल महाप्रबंधक के सिर फोड़ने की तैयारी है। मेयर ने उन्हें प्रकाश विभाग के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि उनके प्रकाश विभाग के अधीक्षक बनने के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ा है। पार्षद भी उनसे परेशान हैं। फैंसी लाइटों के मामलों में भी उनकी भूमिका सही नहीं है।
मेयर ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को लिखे पत्र में कहा कि प्रकाश विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। ठेकेदार, पार्षद तक प्रकाश विभाग के अधीक्षक का कामकाज संभाल रहे जलकल महाप्रबंधक के रवैये से परेशान हैं। उपसभापति छंगामल मौर्य ने भी बताया है कि प्रकाश विभाग के प्रभारी पद पर तैनात जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने भ्रष्टाचार फैला रखा है। वह नगर निगम की छवि धूमिल कर रहे है। फैंसी लाइटों के मामले में भी इनकी भूमिका सही नहीं है। फैंसी लाइट का पोल तोड़कर निगम की छवि धूमिल की जा रही है। मेयर ने नगर आयुक्त से किसी ईमानदार अधिकारी को प्रकाश विभाग के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन

वर्जन-
मुझ पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैं खुद प्रकाश विभाग के अधीक्षक पद पर नहीं रहना चाहता हूं। इस संबंध में नगर आयुक्त से खुद कह चुका हूं।- आरके यादव, जलकल महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed