फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family sits on dharna to stop illegal construction work

Bareilly News: अवैध निर्माण कार्य रुकवाने को धरने पर बैठा परिवार

Tue, 06 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Family sits on dharna to stop illegal construction work
आंवला। न्यायालय में संपत्ति विवाद का केस विचाराधीन होने के बाद अवैध निर्माण का कार्य न रुकने से परेशान पीड़ित परिवार तहसील गेट के सामने धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। थाना अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कला निवासी सियाराम अपने परिवार के साथ सोमवार को तहसील गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि हमारी कृषि भूमि के बंटवारे का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद भी दूसरा पक्ष जबरन निर्माण कार्य कराने लगे। विरोध करने पर झगड़ा करने लगे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस भी पहुंची, पर आरोपियों ने निर्माण कार्य नहीं रोका। पशुधन मंत्री द्वारा इस मामले में उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य नहीं रुकेगा तब तक वे परिवार सहित धरने पर बैठे रहेंगे। शाम एसडीएम के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने धरना समाप्त किया। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इस दौरान धरने पर परिवार के संतोष, अखलेश, विमलेश, वसंती, नीरज, बबली, यश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed