Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family attacked after intruders enter home; woman in serious condition

Bareilly News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला गंभीर

Sun, 15 Nov 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Family attacked after intruders enter home; woman in serious condition
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की हालत नाजुक है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर दी है। यह घटना 13 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे मौजम नगला ठाकुरदास गांव में हुई। शांति देवी ने बताया कि दूसरे पक्ष से आरोपी कुलदीप, रंजीत, प्रवेंद्र, धर्मेंद्र, सर्वेश, देवेंद्र, विनोद, उमाशंकर, रामनिवास, सुभाष, विकास, शिवम, वीरपाल, आदेश, त्रिलोकी, गया प्रसाद, झब्बूलाल, मोनी और कन्यावती लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमलावरों ने वार किया। इस मारपीट में कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज भेजा। वहां से माया देवी, देवदत्त और शांति देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें माया देवी की स्थिति बेहद नाजुक है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उमाशंकर उर्फ राहुल, प्रर्वेंद्र कुमार, सुभाष, आदेश, विकास, धर्मेंद्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed