फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake inspector caught by police two girls of honey trap gang arrested in Bareilly

Honey Trap: लोगों को जाल में फंसाती थीं युवतियां, फिर होता था लूट का खेल, गैंग में लुटेरी दुल्हन भी शामिल

Tue, 09 Jan 2024 02:17 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर को अपने जाल में फंसाकर एप से रकम ट्रांसफर करा ली थी। इस गिरोह में लुटेरी दुल्हन भी शामिल है। अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
Fake inspector caught by police two girls of honey trap gang arrested in Bareilly
हनी ट्रैप गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हनी ट्रैप मामले में बारादरी पुलिस ने नकली दरोगा बब्बू अंसारी समेत दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर को झांसे में लेकर एप से रकम ट्रांसफर करा ली थी। बदायूं व शाहजहांपुर निवासी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। चार और महिलाएं गैंग में बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


पीड़ित ने रविवार को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोन की वजह से संपर्क में आई गुड़िया उर्फ नेहा ने उससे लिफ्ट मांगी थी। उसे सहेली अलीशा के कमरे पर ले गई। वहां दोनों उसके साथ हरकतें करने लगीं। तभी पुलिस की वर्दी में आए दो युवक उनकी पिटाई करने लगे। आरोपियों ने तमंचा सटाकर दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। रकम न होने पर पासवर्ड पूछकर एप से 25 हजार रुपये अलीशा के खाते में डाल लिए। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। गुड़िया उर्फ नेहा निवासी कटरा चांद खां, अलीशा व बबलू निवासी गौटिया से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के साथी बदायूं निवासी पंकज व शाहजहांपुर के सिंधौली निवासी जुबैर भाग निकले। उन पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के ईंट भट्ठा व्यवसायी पर करा चुकी है रिपोर्ट
इंस्पेक्टर अमित पांडेय के मुताबिक गिरोह में महिला-पुरुष कई सदस्य हैं, जो बरेली के अलावा बदायूं व शाहजहांपुर से जुड़े हैं। बब्बू इनका सरगना है। उसके खिलाफ बरेली व शाहजहांपुर में नौ मामले दर्ज हैं। शाहजहांपुर के कटरा, सदर व तिलहर थाने में दुष्कर्म के मामले प्रमुख हैं। गिरोह की सदस्य अलीशा ने वर्ष 2022 में शाहजहांपुर के सिंधौली थाने में एक भट्ठा मालिक के खिलाफ नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लुटेरी दुल्हन बनकर करती है ठगी
पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह में लुटेरी दुल्हन भी है। गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों को तलाशते हैं, जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। ये लोग पहले उनकी शादी कराने का आश्वासन देकर उनसे रुपये ऐंठते हैं। फिर शादी के बाद दुल्हन कोई आरोप लगाकर या फिर लोगों को नशा देकर नकदी व जेवर समेटकर भाग निकलती है। गिरोह की सदस्यों के खिलाफ ऐसी ही रिपोर्ट शाहजहांपुर के तिलहर थाने में दर्ज है।

सुभाषनगर पुलिस ने ममता को भेजा जेल
डॉ. अमरेंद्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मधु उर्फ ममता को सुभाषनगर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसकी चार महीने की बच्ची भी उसके साथ भेजी गई है। सूत्र बताते हैं कि ममता ने ही योजनाबद्ध तरीके से टीम बनाकर डॉ. अमरेंद्र चौहान को फंसवाया था। दो और लोग अभी इस मामले में फरार हैं।

नए गिरोह भी सक्रिय
पुलिस की जांच में पता लगा है कि हनी ट्रैप के नए गिरोह सक्रिय हो गए हैं। जल्दी रईस होने के लिए गुर्गे ऐसे शिकार फंसा रहे हैं जो अमीर हों और कार्रवाई के डर से तुरंत रकम दे दें। पीलीभीत के एसओ राजेंद्र सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद हनी ट्रैप गिरोह की परतें खुलनी शुरू हुई थीं। पता लगा कि यह गिरोह कई पुलिसकर्मियों और बड़े लोगों को फंसाकर उनके खाते खाली करा चुका है। इस गिरोह पर कार्रवाई के बाद कुछ समय खामोशी रही। अब नए गिरोह पनप गए हैं जो बड़े शिकार फंसा रहे हैं।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारादरी थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह के शिकार और लोग सामने आए तो धाराएं बढ़ाने और नए आरोपियों को शामिल करने का काम किया जाएगा। सुभाषनगर के हनी ट्रैप मामले में भी सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed