फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake Goodnight was being sold in Bareilly market

Bareilly News: बरेली के बाजार में बेची जा रही थी नकली गुडनाइट

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fake Goodnight was being sold in Bareilly market
बरेली। पंजाबी मार्केट में मच्छर भगाने के लिए उपयोगी बताकर नकली गुडनाइट क्वाइल बेची जा रही थी। वहीं, नीविया कंपनी के उत्पाद भी नकली बेचे जा रहे थे। छापे में पकड़े गए दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोदरेज कंपनी के सर्वेक्षण में पता चला था कि पंजाबी मार्केट स्थित स्वरूप जनरल स्टोर पर दुकानदार तरुण कुमार गोदरेज कंपनी के उत्पाद गुडनाइट का नकली माल थोक व खुदरा रूप में बेच रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने 23 नकली गुडनाइट क्वाइल बरामद कर लीं। पूछताछ में तरुण ने एक अन्य दुकानदार का नाम बताया है।
विज्ञापन

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अधिकारी नयनतारा डेमी ने कोतवाली में तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे मामले में नयनतारा डेमी ने गली नवाबान में नीविया के मेंस डियोड्रिंट व बॉडी लोशन बेचते हुए पुलिस से सचिन देवल नाम के दुकानदार को पकड़वा दिया। सचिन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। कोतवाली पुलिस दोनों मामले की पड़ताल कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed