{"_id":"68060c0bc69014df7608e50c","slug":"fake-food-safety-officer-was-extorting-money-in-the-market-in-bareilly-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रहा था वसूली, असली अफसर से हुआ सामना तो धमकाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रहा था वसूली, असली अफसर से हुआ सामना तो धमकाने लगा
Mon, 21 Apr 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
बरेली में एक शख्स खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर वसूली कर रही है। उसके खिलाफ असली अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली बारादरी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन (एफएसडीए) का नकली खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर राम प्रकाश यादव नाम का शख्स दुकानदारों से वसूली कर रहा है। असली खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को उसके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों की मदद से उसे तलाश किया तो वह एक जगह वसूली करता मिल गया। मुकेश कुमार ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उन्हें उल्टा धमका दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि वह करीब 25 साल से इसी तरह वसूली कर रहा है। वह एक बार जेल भी जा चुका है। वह अपने बारे में सोचें तो बेहतर होगा। उसे कार्रवाई से कोई फर्क नही पड़ता। आज तक कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को आरोपी के बारे में जानकारी देकर तहरीर भी दी। बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: पुलिस लाइन के खंडहर से आ रही थी रोने की आवाज… इस अभिनेत्री की मेजर बहन ने देखा तो उड़ गए होश; वीडियो वायरल
विज्ञापन