{"_id":"63ff03b83da497920a08ad87","slug":"fake-currency-mastermind-afsar-location-found-in-uttarakhand-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: नकली नोटों के सरगना अफसार की उत्तराखंड में मिली लोकेशन, एसटीएफ समेत तीन टीमें कर रहीं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: नकली नोटों के सरगना अफसार की उत्तराखंड में मिली लोकेशन, एसटीएफ समेत तीन टीमें कर रहीं तलाश
Wed, 01 Mar 2023 01:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:20 PM IST
सार
शहर से लेकर नेपाल सीमा तक नकली नोटों के तस्कर सक्रिय हैं। होली के चलते लोगों का आवागमन बढ़ने से इनकी सक्रियता और बढ़ गई है। हाल ही में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भैरपुरा खजुरिया में मेरठ और बरेली एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नकली नोटों की तस्करी करने वालों को पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकली नोटों के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में भोजीपुरा पुलिस समेत तीन टीमें लगी हैं। मुख्य आरोपी अफसार की लोकेशन उत्तराखंड में मिलने के बाद एक टीम वहां रवाना हो गई है। नेपाल निवासी सुरेश को पीलीभीत में तलाशा जा रहा है।
शहर से लेकर नेपाल सीमा तक नकली नोटों के तस्कर सक्रिय हैं। होली के चलते लोगों का आवागमन बढ़ने से इनकी सक्रियता और बढ़ गई है। हाल ही में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भैरपुरा खजुरिया में मेरठ और बरेली एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नकली नोटों की तस्करी करने वालों को पकड़ा था।
इनमें से भैरपुरा का अफसार व नेपाल का सुरेश मुख्य आरोपी हैं। सुरेश के नेपाल भागने की सूचना मिल रही है, पर उसका जुड़ाव पीलीभीत के सीमावर्ती गांवों से है। टीमें वहां उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पूरनपुर में पकड़ा गया था नेटवर्क
एसटीएफ को सीमावर्ती इलाकों में नकली नोटों की तस्करी का इनपुट मिल रहा था। फरवरी के पहले सप्ताह में बरेली एसटीएफ ने पूरनपुर से चार लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। तस्कर नकली नोट पश्चिम बंगाल से लाते थे। इन तस्करों के मोबाइल से नकली नोटों के वीडियो भी एसटीएफ को मिले थे। इन्हीं से मिली जानकारी के बाद भोजीपुरा में नकली नोटों की खेप पकड़ी गई।

तीन लाख के नकली नोट संग पकड़े गए थे बंटी-बबली
पिछले साल फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ कि पीलीभीत दियोरिया निवासी शीबा और अलीगंज ढकिया निवासी पुष्पेंद्र ने प्रेम विवाह कर चितौली में मकान बनाकर रह रहे थे। दंपती के साथ पीलीभीत का शोएब भी रहता था। तीनों बाइक से आ रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान चितौली अंडरपास पर पकड़े गए। तलाशी में इनके पास 3.5 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं।
शहर और आसपास सक्रिय है रैकेट
नरियावल व नकटिया जैसे इलाकों में नकली नोट पकड़े जा चुके हैं। यहां के बाशिंदे खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं। उनका विदेश आना-जाना लगा रहता है। कुछ दिन पहले हजियापुर में ऐसे ही कुछ लोगों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नकली नोटों के लेन-देन को लेकर बात हो रही है। मामला पुलिस तक आने के बाद भी आरोपियों की धरपकड़ नहीं की जा सकी। फरीदपुर में नकली नोटों के साथ बहेड़ी निवासी आरोपी पकड़ा गया है, जिसका नेटवर्क पूरे जिले में बताया जा रहा है।

भोजीपुरा पुलिस और एसटीएफ नकली नोटों के मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्दी ही और आरोपी पकड़कर जेल भेजे जाएंगे।- अखिलेश चौरसिया, एसएसपी