फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake contractor got FR filed in the case, new report filed

Bareilly News: फर्जी ठेकेदार ने दर्ज मुकदमे में लगवाई एफआर, नई रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fake contractor got FR filed in the case, new report filed
बरेली। पीडब्ल्यूडी के दो ठेकेदारों की लड़ाई ने एक फिर से तूल पकड़ लिया है। एक ठेकेदार के कर्मचारी ने दूसरे ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि पैरवी न करने पर ठेकेदार ने दर्ज मुकदमे में एफआर लगवा ली। बारादरी थाने में कर्मचारी की तरफ से नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। आकाशपुरम निवासी वमनेश कुमार पीडब्ल्यूडी ठेकेदार जावेद के पास नौकरी करते हैं। बदायूं निवासी सतीश चंद्र दीक्षित भी पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। आरोप है कि सतीश हमेशा जावेद की झूठी शिकायतें करते थे। बाद में पता चला कि सतीश चंद्र फर्जी ठेकेदार है। सतीश को शासन ने दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके बाद से सतीश रंजिश मानने लगे। पिछली साल जून में सतीश ने वमनेश को धमकाया। तब विमनेश ने एडीजी से शिकायत की। इसके बाद बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सतीश की धमकी के कारण वमनेश पैरवी नहीं कर पाए तो पुलिस ने सतीश के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगा दी। वमनेश ने पुलिस को बताया कि 28 मई को वह डीएम दफ्तर जा रहे थे। तभी ईसाइयों की पुलिया के पास सतीश और उसके तीन साथियों ने एक महिला के साथ मिलकर वमनेश को धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बारादरी थाने में वमनेश की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed