{"_id":"682e7126d19820ed120241f9","slug":"fake-agreement-filed-in-court-fraud-report-on-aneja-infraventures-bareilly-news-c-4-lko1064-645708-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोर्ट में दाखिल किया फर्जी समझौतानामा, अनेजा इंफ्रावेंचर्स पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोर्ट में दाखिल किया फर्जी समझौतानामा, अनेजा इंफ्रावेंचर्स पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। साजिश रचने, धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेज बनाने व उनका कोर्ट में इस्तेमाल करने के आरोप में एलए इंफ्रावेंचर्स के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एलए इन्फावेंचर्स के मालिक रहे दिवंगत हरीश अनेजा, उनके बेटे ऋषभ अनेजा व निदेशक सुनील तिवारी को आरोपी बनाया गया है।
बदायूं के निवासी रहे दिवंगत हरीश अनेजा का ग्रुप शराब व निर्माण समेत कई कारोबार से जुड़ा है। प्रदेश के कई शहरों में इसकी शाखाएं हैं। सिविल लाइंस निवासी किरन शर्मा और उनके पति सूर्यप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एलए इन्फ्रावेंचर्स के निदेशक सुनील तिवारी, प्रबंध निदेशक रिषभ अनेजा और उनके पिता हरीश अनेजा से एसडीएम कंपाउंड के सामने विकसित हो रही कॉलोनी में लक्जरी फ्लैट बुक कराया था।
बताया कि जब बैनामा कराने गए तो पता चला कि शातिरों ने बुक कराया गया फ्लैट किसी अन्य को बेच दिया है। इन लोगों ने रुपये भी नहीं लौटाए तो किरन और सूर्यप्रकाश ने क्षतिपूर्ति के लिए जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दाखिल कर दिया। जवाब में आरोपियों ने अदालत में फर्जी समझौतानामा दाखिल कर दिया, जबकि जबकि कोई समझौता हुआ ही नहीं था।
विज्ञापन
अदालत ने भी हस्ताक्षरों को माना संदिग्ध
यह फर्जी समझौतानामा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग लखनऊ में भी दाखिल किया गया। अदालत ने भी समझौतानामे पर हुए हस्ताक्षर संदिग्ध माने। दंपती ने वर्ष 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की तो उन्होंने प्रारंभिक जांच कराई। साक्ष्य मिलने पर एसएसपी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। ब्यूरो