फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake Aadhaar and PAN card racket busted, three accused arrested

Bareilly News: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Fake Aadhaar and PAN card racket busted, three accused arrested
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसओजी के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी डोहरा स्थित आव्या जनसेवा केंद्र के जरिये जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि बारादरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आव्या जनसेवा केंद्र पर जाली दस्तावेज बनाने का रैकेट संचालित हो रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ में संचालक वैध पंजीकरण तक नहीं दिखा सके। जांच के दौरान मौके से फर्जी दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र बरामद हुए। पुलिस ने मौके से खाईखेड़ा, भुता निवासी अमित कुमार, बिथरी के चंदपुर बिचपुरी निवासी ललित कुमार और बारादरी थाने के महेंद्र नगर निवासी भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

धंधेबाज इस तरह कर रहे थे काम
एएसपी ने बताया कि अमित भी इन दिनों चंदपुर में ललित के पड़ोस में ही रह रहा था। इसी से सटे डोहरा में तीनों मिलकर फर्जी तरीके से जनसेवा केंद्र चला रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शिक्षित बेरोजगार हैं। काम-धंधे के सिलसिले में वे विक्रांत नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए थे। उसने उन्हें फर्जी दस्तावेज बनाने का तरीका सिखाया। वे एनीडेस्क एप्लीकेशन और रानीप्रिंट नाम की वेबसाइट का उपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी बनाते थे। देखने में ये बिल्कुल असली प्रमाणपत्रों जैसे होते थे। फौरी तौर पर लोगों का इनसे काम भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते बना दिया फर्जी आधार कार्ड
अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन, 67 आधारकार्ड, 18 आधार इनरोलमेंट फॉर्म, तीन जाति प्रमाणपत्र, छह निवास प्रमाण पत्र और चार जन्म प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, दो पेन ड्राइव और रबर पर बने अंगूठे के क्लोन भी मिले हैं। पुलिस ने मौके पर अभियुक्तों से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भी देखा। आरोपियों ने पलक झपकते ही ललित कुमार के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कर दिया।

वर्जन
फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों के बारे में जांच जारी है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। - शिवम आशुतोष, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed