फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Failed the Learning Test: Over 20 Percent of Young People Do Not Know What a Zebra Crossing Is

Bareilly News: लर्निंग टेस्ट में फेल 20 फीसदी से अधिक युवा नहीं जानते जेब्रा क्रॉसिंग

Sat, 16 May 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Failed the Learning Test: Over 20 Percent of Young People Do Not Know What a Zebra Crossing Is
बरेली। जिले में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले 20 फीसदी से अधिक युवा ऑनलाइन एआई परीक्षा में फेल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण यातायात नियमों की जानकारी का अभाव है। युवाओं को जेब्रा क्रॉसिंग, वाहनों के इंडिकेटर, क्लच, हैंडब्रेक और ट्रैफिक सिग्नल जैसे बुनियादी नियमों की भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में रोजाना करीब 250 लर्निंग लाइसेंस और 100 परमानेंट लाइसेंस जारी होते हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले ऑनलाइन एआई परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में सड़क सुरक्षा से संबंधित 15 सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें से नौ सवालों का सही जवाब देना होता है। एआई प्रणाली हर बार अलग-अलग सवाल पूछती है, जिससे नकल की संभावना कम होती है। लर्निंग लाइसेंस पूरी तरह से ऑनलाइन फेस वाली प्रक्रिया है, जिसे आवेदक घर या सहज जनसेवा केंद्र से दे सकते हैं। परीक्षा देते समय आवेदक को एकांत में रहना होता है और सिर घुमाने या किसी अन्य व्यक्ति की आवाज आने पर वह स्वतः फेल हो जाता है। पुतलियों को हिलाने या सीधे न देखने पर भी परीक्षा रद्द हो सकती है। लर्निंग लाइसेंस 180 दिनों के लिए वैध होता है और इसके 30 दिनों बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन



कौन से होते हैं प्रमुख सवाल
ऑनलाइन परीक्षा में जेब्रा क्रॉसिंग का तात्पर्य, सड़क पर चलने की सही दिशा और रेलवे क्रॉसिंग के निशान जैसे सवाल शामिल होते हैं। हैंडब्रेक, पार्किंग लाइट, क्लच, लालबत्ती का अर्थ और नो पार्किंग साइन भी पूछे जाते हैं। स्कूल जोन का संकेत, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट पहनने का कारण और ओवरटेक न करने के स्थान से जुड़े प्रश्न भी होते हैं। आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं में लर्निंग लाइसेंस का चयन कर सकते हैं। आधार नंबर दर्ज करते ही आवेदक की सारी जानकारी पोर्टल पर आ जाती है। यह एआई आधारित प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आवेदक ईमानदारी से परीक्षा दे। नियमों का उल्लंघन करने पर आवेदक को तुरंत फेल कर दिया जाता है। बाइक का लर्निंग लाइसेंस 200 रुपये और बाइक व कार दोनों के लिए 350 रुपये शुल्क लगता है। परमानेंट लाइसेंस के लिए बाइक पर 700 रुपये और बाइक व कार के संयुक्त लाइसेंस पर एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.................
वर्जन ...
लर्निंग लाइसेंस बनने से पहले लोगों को एआई बेस्ट परीक्षा में बैठना पड़ता है। इसमें 20 फीसदी से अधिक युवाओं को यातायात संबंधी जानकारी ही नहीं है। इसमें प्रमुख रूप से जेब्रा क्रासिंग, ट्रैफिक लाइट, सीट बेल्ट, सड़क पर किस साइड चलना चाहिए आदि छोटे सवालों का भी उत्तर भी नहीं दे पाते हैं। - पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed