फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faik Enclave allow excavation contractor dug the pond of Gneshpurm

फाईक इंक्लेव में खुदाई की अनुमति लेकर ठेकेदार ने खोद डाला गणेशपुरम का तालाब

Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
ब्ययूूूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूूूराो अमर उजाला बरेली Updated Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 तालाबाें में हो रहा अवैध खनन ऐसे ही नहीं हो रहा है। इसमें नगर निगम के अधिकारियाें की मिलीभगत है। पत्र कहीं और से मिट्टी खोदने का जारी हो रहा है और खनन किसी और तालाब का हो रहा है। यही नहीं, मिट्टी खोदने की अनुमति भी सरकारी कार्य में प्रयोग के लिए दी गई है, लेकिन खनन में लगे माफियाआें ने मिट्टी कहीं और पहुंचा दी। इस मामले से नगर निगम जानकर अंजान बना हुआ है। 
विज्ञापन

बुधवार को गणेशपुरम कालोनी के पीछे बने तालाब में दो जेसीबी और करीब चार से पांच ट्रैैक्टर ट्रालियां खनन में लगी हुई थीं। काफी मिट्टी की खुदाई के बाद जानकारी यहां के लोगाें को हुई तो उन्होंने तुरंत फोन कर नगर निगम के पूर्व उप सभापति नरेश शर्मा बंटी को दी। नरेश शर्मा ने काम बंद कराया और ठेकेदार का नाम पूछा। पता चला कि गुलाम गौस नाम का ठेकेदार यह काम करवा रहा है। उसे नगर निगम की ओर से यह ठेका दिया गया है। दिन भर में कई बार ट्रैक्टर व ट्रक मिट्टी ले जा चुके थे। 
विज्ञापन

 पत्र ही फर्जी है...
जो पत्र खुदाई के लिए अधिशासी अभियंता की ओर से पुलिस अधीक्षक यातायात को भेजा गया है, उसमें फाईक इंक्लेव के तालाब का जिक्र है, जबकि तालाब पवन विहार के गणेश पुरम के पीछे का है। पत्र में पत्रांक संख्या नहीं है। केवल निर्माण विभाग/ 2016- 17 अंकित है। बताया गया है कि खुदाई में प्राप्त मिट्टी का उपयोग अन्य तालाब व पार्कों में होगी, जबकि ट्रैक्टर- ट्राली ले जा रहे मजदूराें ने बताया कि यह मिट्टी पटेलनगर जा रही है। पत्र में जिस ट्रैक्टर ट्राली का नंबर दर्ज है वह भी मौके पर नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फाईक इंक्लेव में  तालाब नहीं है
जिस फाईक इंक्लेव के तालाब की मिट्टी खोदकर अन्य कार्य में लगाने की अनुमति नगर निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है, वह वहां तालाब है ही नहीं। यहां के पूर्व पार्षद नरेश शर्मा का कहना है कि फाईक इंक्लेव के तालाब को काफी पहले ही पाटा जा चुका है। यह भी चोरी छिपे हुआ था। 
वर्जन-- 
‘नगर निगम के अफसर मिलकर यह काम करवा रहे हैं। पत्र भी फर्जी है। मिट्टी माफियाआें ने अपना जाल फैला रखा है। मिट्टी की कीमत बढ़ती जा रही है, सरकारी सड़क में भी ठेकेदार इसी मिट्टी को लगा रहे हैं। 

नरेश शर्मा बंटी, पूर्व सभासद व उप सभापति, नगर निगम 

वर्जन--
‘मामला मेरे संज्ञान में है। हरुनगला क्षेत्र से मिट्टी खोदने की अनुमति दी है, लेकिन पत्र में किसी गलती से छप नहीं पाया, यह इतनी बड़ी बात नहीं। मिट्टी खसरा नंबर 15 में डालने को कहा गया है, पटेलनगर मिट्टी जा रही है इसकी जानकारी नहीं है।’
सतीश सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed