फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Factory worker crushed to death by truck

Bareilly News: फैक्टरी कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत

Sat, 25 Apr 2026 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Factory worker crushed to death by truck
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा नगर निवासी मनीष कुमार मैसी (28) अपनी बाइक से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। बरेली-दिल्ली हाईवे पर जौहरपुर क्रॉसिंग से पहले शिवनगर कॉलोनी के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मनीष के परिवार में पत्नी, मां और 11 वर्षीय बेटा अर्नव मैसी हैं। पिता की बीस साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अज्ञात वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत

बिथरी। बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन मंदिर बिहारीपुर बरेली निवासी शिक्षक दुर्गेश यादव (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
दुर्गेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नवदिया झादा चौराहे पर पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्गेश वाहन के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना और आवश्यक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

---
कार-बस की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

बरेली। कुदेशिया पुल पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूड़ा की 45 वर्षीय राजबाला की मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मिले रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनका छोटा भाई राम बहादुर पत्नी राजबाला और दो बच्चों शुभ व रेनू के साथ कार से बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होकर बरेली लौट रहा था। कुदेशिया पुल के पास कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम बहादुर, शुभ और रेनू गंभीर रूप से घायल हो गए। राम बहादुर परचून की दुकान चलाकर परिवार पालते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed