{"_id":"64de67c0f92bbfa6270fc194","slug":"factionalism-surfaced-in-congress-complaint-to-high-command-bareilly-news-c-120-1-lkh1004-3951-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सामने आई कांग्रेस में गुटबाजी, आलाकमान से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सामने आई कांग्रेस में गुटबाजी, आलाकमान से शिकायत
विज्ञापन
पलियाकलां। सप्ताह भर पहले आदिवासी दिवस पर चंदनचौकी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अब नौ दिन बाद फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो वायरल हुआ है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलिया की तरफ से आलाकमान से इस मामले में शिकायत की गई है। आरोप लगाया कि भीड़ बुलाने के लिए डांस करवाया गया। उधर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिसाल अहमद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चल रही है। थारू समाज की बालिकाएं हर साल आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करती हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि आरोप झूठे हैं। कार्यक्रम से पहले भले ही थारू समुदाय की युवतियों ने नृत्य किया हो। पदाधिकारियों के पहुंचने पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। युवतियों पर टिप्पणी करना गलत है। ऐसा करने वालों से पार्टी कड़ाई से निपटेगी। संवाद