फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extorted money from a woman on the pretext of investing in the company

Bareilly News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर महिला से रुपये हड़पे

Wed, 14 Feb 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Extorted money from a woman on the pretext of investing in the company
बरेली। कंपनी में निवेश करने पर मोटा ब्याज प्रति माह देने का झांसा देकर महिला से रुपये जमा कराकर उसकी रकम हड़प ली। महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी भावना ग्वाल ने बताया कि संजीव मौर्य, कमल मौर्य, कीर्तिराम मौर्य, शारदा देवी, कोरस मौर्य, विकास और प्रीति ने केपीएस फाइनेंस सर्विसेज निधि लिमिटेड नाम से नवादा शेखान में कंपनी खोली थी। कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश करने पर एक साल तक 1500 रुपये प्रतिमाह देने और एक साल बाद पूरे एक लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। भावना ने एक लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद कंपनी ने भावना को कोई रुपया नहीं दिया।
विज्ञापन

रुपये मांगने गए तो संजीव मौर्य ने भावना के भाई से कहा कि मेरे खाते में काफी रुपये आने वाले हैं, लेकिन एक लाख रुपये की जरूरत है। इस पर भावना के भाई ने एक लाख रुपये संजीव को दे दिए। एक सप्ताह बाद रुपये मांगने गए तो सभी लोग सड़क पर मिल गए और भावना से अभद्रता करने लगे। जातिसूचक टिप्पणी भी की। आरोप है कि कीर्तिराम पुलिस से सेवानिवृत्त हैं, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed