फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Explosion due to fireworks in Avadh Assam Express at Bareilly Junction

UP: अवध-असम एक्सप्रेस के कोच में धमाके के बाद उठा धुआं, यात्रियों में मची भगदड़; टला बड़ा हादसा

Mon, 13 Nov 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 02:17 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका होने से दहशत फैल गई। यात्री बोगी से बाहर निकलकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बोगी में एक बोरी रखी थी, जिसमें धमाका हुआ है। बोरी में पटाखे रखे हुए थे। 

विज्ञापन
Explosion due to fireworks in Avadh Assam Express at Bareilly Junction
जंक्शन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-2 में सोमवार दोपहर धमाके के बाद धुआं उठने से भगदड़ मच गई। घबराए यात्रियों ने कोच की खिड़कियों से कूदना और सामान फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कोच से उठ रहीं लपटों और धुएं पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन 40 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में अतिरिक्त स्क्वायड के साथ ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


अवध-असम एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 1:23 बजे बरेली आई। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन के कोच नंबर एस-2 में सीट नंबर 73 से 75 के बीच रखे एक बोरे में अचानक तेज धमाका हुआ और कोच से धुआं उठने लगा। कंट्रोल रूम से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई तो वहां से चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कोच से उठ रहीं लपटों और धुएं पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि सीट के नीचे आतिशबाजी से भरा बोरा रखा था। किसी तरह उसमें आग लग गई। आतिशबाजी में जैसे ही धमाका हुआ, बोरे के साथ बैठा संदिग्ध यात्री कोच की आपातकालीन खिड़की से कूद कर भाग गया। हालांकि, आरपीएफ ट्रेन में किसी तरह की आतिशबाजी या बारूद होने से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
पिछले दिनों उत्तर रेलवे के कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भेजे गए पत्र में मेरठ, सहारनपुर, गाजियशबाद, यमुनानगर स्टेशनों को 13 नवंबर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सोमवार को 13 नवंबर ही था। ऐसे में इस घटना से खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- प्रेमी ने दिया धोखा: झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के लिए रख दी ये शर्त

सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि अवध-असम एक्सप्रेस के एस-2 कोच में आतिशबाजी में आग लगने की सूचना पर चार फायर ब्रिगेड को लगाकर उस पर काबू पा लिया गया। जिस कोच में आग लगी, वहां बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति इमरजेंसी खिड़की से कूदकर भाग गया। जांच के बाद अतिरिक्त स्क्वायड के साथ ट्रेन को रवाना किया गया है। 

ट्रेन में आतिशबाजी होने से इन्कार कर रही आरपीएफ
अवध-असम एक्सप्रेस में धमाके के बाद आरपीएफ ने दावा किया है कि जांच के दौरान कोच में किसी तरह की आतिशबाजी या बारूद नहीं मिला है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने तो धमाके की बात को ही अफवाह बताया है। ट्रेन में तैनात स्क्वॉड और गार्ड ने भी धमाके की बात से इन्कार किया है। वहीं, सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा आतिशबाजी में आग लगने और एक व्यक्ति के इमरजेंसी खिड़की से कूद कर भागने की बात कह रहे हैं। अधिकारी भी बीड़ी या सिगरेट की वजह से धुआं उठने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed