{"_id":"68756e00ce5e6482760cb483","slug":"explanation-sought-on-stoppage-of-services-in-ayurvedic-hospital-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1946-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बुजुर्ग की मौत के मामले में झोलाछाप व अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बुजुर्ग की मौत के मामले में झोलाछाप व अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाही। डेढ़ माह पूर्व इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत के बाद अस्पताल संचालक व झोलाछाप ने स्वास्थ्य विभाग के पास वैध दस्तावेज जमा नहीं कराए। अब स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डेढ़ माह पूर्व वर्मा केयर हॉस्पिटल में मंसूरगंज गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल को तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। गलत इलाज से उनकी मौत हो गई थी।
परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया था। हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल व पीड़ित के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग के परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि 12 जून को भी मौके पर जाकर अस्पताल के बारे में जानकारी की गई, तब हास्पिटल से संचालक व झोलाछाप फ्लेक्स हटाकर गायब हो गए। इस तरह दोबारा पहुंचकर देखा गया तो यहां कोई नहीं मिला। चेतावनी के बाद भी संबंधितों ने कोई वैध दस्तावेज जमा नहीं कराए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संचालक चरणजीत निवासी गौहाना व झोलाछाप छत्रपाल वर्मा निवासी शाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना पुलिस को पत्र दिया है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद