{"_id":"59233ebc4f1c1bd208536430","slug":"explanation-from-the-ssp-on-defiance-of-chief-minister-s-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण
बरेली।
Updated Tue, 23 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Explanation from the SSP on defiance of Chief Minister's security
- फोटो : Explanation from the SSP on defiance of Chief Minister's security
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के सामने समर्थकों के लेटने की घटना को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए आईजी एसके भगत ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एसएसपी ने संबंधित बीट अधिकारी और एलआईयू के अधिकारियों से जवाब मांगा है कि इतनी पुख्ता सुरक्षा होने के बावजूद समर्थकों को रोका कैसे नहीं जा सका। एलआईयू को काफिले को रोके जाने की जानकारी कैसे नहीं मिली।
त्रिशूल एयरबेस से मुख्यमंत्री का काफिला निकलने के बाद उनके स्वागत के लिए सुरेश शर्मा नगर के पास हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के समर्थक इकट्ठा थे। त्रिशूल एयरबेस से लेकर सर्कि ट हाउस और विकास भवन के एरिया को छावनी में तब्दील किए जाने के बावजूद समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम काफिले के आगे लेट गए थे। इससे सीएम का काफिला रुक गया था। समर्थक हाथ में मंदिर का झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे। वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। सुरक्षाकर्मी बमुश्किल उन्हें सड़क से हटा सके थे। सीएम ने समर्थकों का अभिवादन किया था, जिसके बाद वह शांत हुए थे। सुरक्षा घेरे के टूटने पर पुलिस के अधिकारियों ने गंभीर मामला माना था।