फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Experts will come today to tranquilize the tigress

बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने आज आएंगे विशेषज्ञ

Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Experts will come today to tranquilize the tigress
demo photo - फोटो : demo photo

रबर फैक्टरी में सभी 39 कैमरो में मिल रही बाघिन की लोकेशन
विज्ञापन

मचान और ट्रेंक्युलाइज रूम तैयार, खुले में बांधे गए हैं दो पड्डे

बरेली। डेढ़ साल से रबर फैक्टरी में डेरा जमाए बाघिन की चार दिन से सटीक लोकेशन मिलने के बाद अब विशेषज्ञों को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए बुलाया गया है। बुधवार देर शाम तक दुधवा, कानपुर या पीलीभीत से विशेषज्ञों के पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को ट्रेंक्युलाइज की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

फतेहगंज पश्चिमी की वीरान रबर फैक्ट्री में करीब डेढ़ साल से डेरा जमाए रह रही बाघिन को अब घेराबंदी कर पकड़ने के लिए अफसरों ने जाल बिछा दिया है। पिछले दिनों वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ देहरादून, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीमें पहुंचने के बाद सटीक लोकेशन जानने की कोशिश चल रही थी। डीएफओ भरतलाल के मुताबिक, बाघिन को कुछ जगहों तक ही सीमित करने में टीम सफल रही है। उसे पकड़ने के लिए मचान बनाए गए हैं और ट्रेंक्युलाइज रूम भी तैयार हो गया है। सही समय पर सही लोकेशन का इंतजार है। ताकि अगर उसे ट्रेंक्युलाइज किया जाए तो वह जहां भी जाए, उसकी हर एक गतिविधि का तत्काल पता चल सके। बताया कि दस मिनट बाद डार्ट का असर होता है, ऐसे में अगर बाघिन कहीं जाकर छिप गई तो खोजने में समय लगने से उसकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed