फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Experts at Udaan Career Counselling show students the path to studying abroad and guide them

उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग: विशेषज्ञों ने दिखाई विदेश में पढ़ाई की राह, विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Sun, 30 Nov 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 05:04 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला एवं ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट की ओर से शनिवार को अर्बन हाट सभागार में उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 12वीं के विद्यार्थियों को कॅरिअर योजना, कोर्स चयन आदि की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Experts at Udaan Career Counselling show students the path to studying abroad and guide them
उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में संबोधित करतीं मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ तनु जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यार्थी जीवन में 12वीं कक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी के बाद कॅरिअर की दिशा तय करनी होती है। कुछ छात्र-छात्राओं की चाहत विदेश में पढ़ाई करने की होती है। ऐसे विद्यार्थियों को राह दिखाने के लिए अमर उजाला एवं ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट की ओर से बरेली के अर्बन हाट सभागार में उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 12वीं के विद्यार्थियों को कॅरिअर योजना, कोर्स चयन आदि की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट के संस्थापक अंकुर बंसल, सह संस्थापक अमरीशा बंसल, बरेली सेंटर के प्रबंध निदेशक गुलजार अहमद व सीनियर काउंसलर रिया अदलखा उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट बरेली सेंटर की हेड अरीशा खान ने छात्रों को विदेश में पढ़ाई के अवसरों को भुनाने के लिए प्रेरित किया। दोनों चरणों में आयोजित क्विज में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश लेने का तरीका बताया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया। 
विज्ञापन


उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रों को वीजा सौंपती मुख्य अतिथि छावनी परिषद की सीईओ डॉ तनु जैन व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ विद्यार्थियों को मिला विदेश का वीजा 
अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में चयनित आठ विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से वीजा दिया गया। आयोजन में कंस्ट्रक्टर यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, लॉरेंशियन यूनिवसिर्टी, कोवेंट्री यूनिवसिर्टी, क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट, इंटरनेशनल बिजनेस यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, रैकजम ग्राइंडर यूनिवर्सिटी, एल्गोमा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल रहे। विद्यालयों में बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ, हांडा पब्लिक स्कूल, बीएल इंटरनेशनल स्कूल, जेपीएम स्कूल, अल्मा मातेर पब्लिक स्कूल, सोबतीस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डेल्टा क्लासेस, बेदी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Experts at Udaan Career Counselling show students the path to studying abroad and guide them
मुख्य अतिथि आईपीएस सोनाली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

लड़कियां खुद को कम न आकें
सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि आईपीएस सोनाली मिश्र ने प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा 12वीं के ज्यादातर विद्यार्थियों को भविष्य की राह पता नहीं होती। कई बार बच्चों की इच्छा पर माता-पिता के फैसले हावी हो जाते हैं। विद्यार्थियों को अनावश्यक दबाव नहीं ओढ़ना चाहिए। सिविल सेवाओं को उत्तम कॅरिअर विकल्प बताते हुए उन्होंने कहा- एक समय था जब किरन बेदी अकेली महिला आईपीएस बनी थीं। अब एक-एक बैच में 50-50 आईपीएस निकल रही हैं। इसलिए लड़कियां खुद को कम न आकें।

उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। 

अनुभव साझा कर प्रेरित किया
दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन ने अपना विदेश में पढ़ने का अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद शिकागो में पढ़ने का मौका मिला था। वहां से लौटकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। यहां सेवा करने का मौका मिला। जब यहां से आप छात्र के रूप में विदेश जाएंगे तो केवल अपना ही नहीं, अपने देश का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। इसलिए नए-नए विचारों पर काम करें। पूरी दुनिया में नाम कमाएं। 

उड़ान कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed