फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Experimental examinations will start under the supervision of CCTV from today

Bareilly News: वॉलीबाल में पूरनपुर, कबड्डी में गांधी स्टेडियम, क्रिकेट में एलएचएफस जीता

Wed, 24 Jan 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Experimental examinations will start under the supervision of CCTV from today
पीलीभीत। यूपी दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में कई खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। बुधवार को गांधी स्टेडियम में वॉलीबॉल, क्रिकेट और कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न काॅलेजों और शिक्षण संस्थानों की कई टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच गांधी स्टेडियम और सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुआ, जिसमें गांधी स्टेडियम की टीम विजेता रही। दूसरा मैच बरखेड़ा और बिठौरा कलां की टीम के बीच हुआ। इसमें बरखेड़ा ने बिठौरा कलां को हराया। दूसरे मैच में पूरनपुर ने दलेलगंज को हराया। सेमीफाइनल मैच में गांधी स्टेडियम की टीम ने बरखेड़ा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में पूरनपुर की टीम ने गांधी स्टेडियम जूनियर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच गांधी स्टेडियम और पूरनपुर की टीम के बीच हुआ, इसमें पूरनपुर ने मैच जीतकर विजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मैच गांधी स्टेडियम और बालाजी आईटीआई के बीच खेला गया, जिसमें गांधी स्टेडियम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. दीपक गंगवार ने किया। मैच में एलएचएसएफ ने टॉस जीतकर क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले गेंदबाजी की। जवाब में भारती क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए, जिसमें सुमित ने 29 और कमलेश ने 28 रन का अहम योगदान दिया। एलएचएसएफ की ओर से गेंदबाजी में गगन, साहिल, रघुनंदन, सुदेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने में उतरी टीम ने 9/1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच जीता। इसमें सोमिल ने 32,गगन ने 20 रन अहम योगदान दिया । एलएचएसएफ किकेट क्लब जूनियर टीम ने मैच 17 गेंद व 6 विकेट से जीत लिया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक प्रशांत शुक्ला ,गुड्डू राणा, दक्ष और मोहम्मद आसिर रहे । कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक गुरमेज सिंह, शांति स्वरूप, साक्षी सिंह ,प्रगति सिंह रहे । क्रिकेट प्रतियोगिता में निर्णायक अभिषेक शुक्ला, जगदीश सक्सेना, विपिन रहे। इस मौके पर दयावती ,महेश कुमार ,अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे । प्रतियोगिताओं का संचालन वालीबाल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed