{"_id":"62290ecdc30c0c25bd5f5284","slug":"experienced-leader-learn-to-counting-agent-bareilly-news-bly477826922","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाें के अनुभवी नेताओं ने एजेंटों को पढ़ाया काउंटिंग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाें के अनुभवी नेताओं ने एजेंटों को पढ़ाया काउंटिंग का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजनीतिक दलों के अनुभवी नेताओं ने बुधवार को पार्टी के मतगणना एजेंटों को काउंटिंग का पाठ पढ़ाया। मतगणना स्थल पर क्या काम करना है, इसकी जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि जो जिम्मेदारी दी गई है, सिर्फ उसी पर फ ोकस करें। कोई किसी तरह के हंगामे का हिस्सा नहीं बनेगा। कोई बात हो तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दे।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रेस वार्ता के बाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। विधानसभा स्तर पर सभी मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां प्रशिक्षण हो चुका है, उसकी जानकारी ली गई। पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि सभी अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से काम करें। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किसी तरह के उकसावे में नहीं आना है, पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार ही काम करना है।
भाजपा पदाधिकारियों ने भी पार्टी के पदाधिकारियों और एजेंटों के साथ बैठक की। कहा, जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, सिर्फ उसी पर फोकस करें। पार्टी के पदाधिकारियों के संपर्क में रहे। कोई बात है तो उसे पदाधिकारियों के साथ साझा करें। चुनाव आयोग की सभी गाइड लाइन का पालन करें।