फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   EXEN threat case reaches Lucknow

एक्सईएन धमकी कांड की गूंज लखनऊ तक

Fri, 13 Apr 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 13 Apr 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
EXEN threat case reaches Lucknow
sanjay goyal
बिजली विभाग के एक्सईएन को धमकी दिए जाने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। एक्सईएन के पत्र लिखने की बात जानकारी में आने पर प्रबंध निदेशक ने मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। एमडी तक मामला पहुंचने के बाद जोनल चीफ इंजीनियर ने भी पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण से जुड़े एक क्लर्क की गतिविधियाें की जांच के लिए अधिकारी को भी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ विभागीय कर्मियों और निजी फर्म के ठेकेदारों ने मनमर्जी के काम नहीं होने पर अधिशासी अभियंता संदीप सक्सेना को पिछले दिनों धमकाया था। इससे क्षुब्ध होकर सक्सेना ने एक पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई पर जोर दिया था। यह पत्र सार्वजनिक होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार देर शाम तक विभाग में इस पर मशक्कत होती रही कि जांच किस स्तर पर होनी चाहिए। चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल ने एक्सईएन संदीप सक्सेना को अपने कार्यालय में बुलाकर पूरी बात सुनी। चीफ ने भ्रष्टाचार में शामिल स्टाफ लोगों के नाम मांगे। चीफ ने आश्वासन दिया कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और विभाग में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, अधीक्षण अभियंता शहर एनके मिश्रा ने एक्सईएन को एक पत्र जारी कर बिंदुबार जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


क्लर्क के खिलाफ जांच होगी
एसई शहर ने शहरी विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात राजीव नरायन तिवारी की गतिविधियों की जांच के लिए अधिशासी अभियंता पीए माेंगा को जांच अधिकारी नामित किया है। इस क्लर्क पर काम नहीं करने और अराजकता फैलाने आदि के आरोप हैं। इस पर एक्सईएन सक्सेना ने मनमानी पर अंकुश लगानेे का प्रयास किया तो क्लर्क ने भी एक पत्र लिखकर उन पर तमाम आरोप जड़ दिए हैं। इसके  अलावा अन्य स्टाफ की जांच भी शुरू हो गई है। इसके लिए एक समिति भी गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी बोले- सख्त कार्रवाई होगी
नवागत प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम संजय गोयल ने वितरण चतुर्थ खंड में फैली अराजकता और एक्सईएन संजीव सक्सेना के  पत्र को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब कर ली है, उनका कहना है कि इससे विभाग की छवि धूमिल होती है, रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed