फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Excavation underway for a disputed plot of land in ShivpuriThe village head and the other party face off.

Bareilly News: शिवपुरी में विवादित भूखंड कराई खोदाई ग्राम प्रधान और दूसरा पक्ष आमने-सामने

Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Excavation underway for a disputed plot of land in ShivpuriThe village head and the other party face off.
सिरौली/गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में रविवार को विवादित भूखंड पर ग्राम प्रधान की ओर से जेसीबी से खोदाई कराए जाने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मामला करोड़ों रुपये की कीमत वाली जमीन से जुड़ा है, जिसपर एक पक्ष ने अदालत के आदेश का दावा किया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल और राजस्व टीम ने निर्माण रुकवाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जेसीबी से नींव खोदने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ एसडीएम आंवला से शनिवार को शिकायत की थी। एसडीएम ने राजस्व टीम को जांच का आदेश दिया था। श्याम सुंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी रविवार को जेसीबी लेकर फिर जमीन पर पहुंच गए। वहां नींव खोदवाने लगे।
विज्ञापन

इसपर श्याम सुंदर ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को अदालत और दानपत्र के कागजात दिखाते हुए बताया कि 1965 में उनको यह भूमि दान में मिली थी। इस जमीन के संबंध में अदालत में 2015 से 2022 तक मुकदमा चला। श्याम सुंदर के पक्ष में फैसला सुनाया गया। इसके बावजूद ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपी जबरन कब्जा कर रहे हैं। पुलिस बल के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जेसीबी से कराया जा रहा काम रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर अदालत से मामला सुलझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिवपुरी में एक जमीन पर ग्राम प्रधान की ओर से बाउंड्री कराने के इरादे से जेसीबी से नींव खोदवाई जा रही थी। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों से जमीन के कागजात मांगे गए हैं। उसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है।
0000000000000000000000
बरातघर की चहारदीवारी बनवाने को कराई खोदाई
शिवपुरी में बारात घर के बराबर में जमीन पर चहारदीवारी बनवाने के लिए खोदवाई कराई जा रही थी। गांव के कुछ लोगों ने उस जमीन को अपनी बताते हुए विरोध किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर आई थी। जो भी आदेश आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -- आनंद मौर्य, ग्राम प्रधान


00000000000000000000000000000000000000000000000000000


करोड़ों रुपये की है जमीन की कीमत
गांव शिवपुरी में राजा के हरि सिंह की सैकड़ों एकड़ जमीन थी। इस जमीन पर आधे से ज्यादा गांव बसा हुआ है। काफी जमीन ग्राम समाज की भूमि घोषित हो गई। श्याम सुंदर शर्मा के पिता गंगाराम शर्मा उसी जमीन पर चक्की और आरा मशीन चलाते थे। उनके निधन के श्याम सुंदर शर्मा ने वर्षों तक चक्की चलाई। इसके बाद वह दूसरी जगह स्थित मकान में रहने लगे, तब से जमीन खंडहर जैसी पड़ी है। उस समय तो जमीन की कीमत नहीं थी लेकिन अब यह जमीन शिवपुरी के मुख्य बाजार में आ गई है। अब इसकी कीमत करोड़ों रुपये की हो गई है। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक, लोग इस भूमि पर मार्केट बनाकर मुनाफा करना चाहते हैं। इस जमीन के पास ग्राम समाज की भी भूमि है। वहां विधायक निधि से बरातघर बनवाया गया है। बताया गया कि यह सारी जमीन राजा केहरी सिंह की थी। अब वहां कब्जा करके मकान बनवा लिए गए हैं। अदालत के फैसले के बाद से विवाद बना हुआ है।

0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed