{"_id":"5f9db44c8ebc3ea3607583eb","slug":"excavation-started-in-kalibari-the-road-to-the-corporation-is-closed-bareilly-news-bly425270372","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीबाड़ी में खुदाई शुरू, निगम की ओर जाने का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीबाड़ी में खुदाई शुरू, निगम की ओर जाने का रास्ता बंद
विज्ञापन
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन डालने के लिए देवी मंदिर से आगे खोदा गया गड्ढा
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी में देवी मंदिर के आगे सीवर ट्रंक लाइन की खुदाई के लिए गड्ढा खोदा गया है। यहां से अब आगे का रास्ता बंद हो गया है। नगर निगम, पुराने बस अड्डे और बरेली कालेज की ओर से आ रहे लोग अब श्यामगंज बाजार की ओर नहीं जा सकते हैं और श्यामगंज बाजार की तरफ से आ रहे लोग इधर नहीं आ सकते हैं।
शनिवार को कालीबाड़ी में देवी मंदिर के आगे सीवर ट्रंक की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। बेरीकेडिंग कर सड़क को बंद कर दिया गया है। गड्ढे की गहराई अधिक होने से निकलने वाली मिट्टी को भी गड्ढे के बाहर चारों ओर लगा दिया गया है। इससे अब नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चौकी चौराहा से होते हुए विकास भवन के रास्ते श्यामगंज पहुंच रहे हैं। वहीं दो पहिया वाहन मोहल्लों की छोटी गलियों से होते हुए बाजार की तरफ पहुंच रहे हैं।

चौपुला चौराहे पर फटी पाइप लाइन
बरेली। चौपुला चौराहे पर शनिवार को खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फटने से क्षेत्र की जल आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक घंटे बाद जलकल विभाग ने लाइन जोड़ दी। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो पाई। हालांकि चौपुला पर यातायात पहले से ही डायवर्जन करके निकाला जा रहा है। यहां से वाहन रेलवे कालोनी के रास्ते सिटी स्टेशन की ओर जा रहे हैं। इसलिए पाइप लाइन फटने से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन