फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Examination afraid tenth student died by consuming poison

परीक्षा से डरी दसवीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Tue, 02 Feb 2016 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एग्जाम के तनाव में दसवीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पैर में फ्रैक्चर के कारण उसकी तैयारी ठीक से नहीं हो पाई थी। वह बार-बार कहती भी थी कि पास नहीं हो पाऊंगी लेकिन घरवालों ने ध्यान नहीं दिया। 18 फरवरी से छात्रा की परीक्षा शुरू हो रही थी।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के शांति विहार निवासी मुकेश कुमार सिंह एक दुकान पर नौकरी करते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी महिमा सिंह शांति विहार स्थित सत्योदय हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा दस में पढ़ती थी। महिमा ने रविवार शाम छह बजे घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह पांच बजे उपचार के दौरान महिमा ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता मुकेश ने बताया कि महिमा का पिछले साल 20 जनवरी को छत से गिरकर पैर टूट गया था। आपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड डाली थी, जिसकी वजह से वह ठीक से चल नहीं पाती थी और दर्द भी रहता था। महिमा ने पिछले साल कक्षा नौ तो जैसे तैसे करके पास कर लिया। इसके बाद उसका दसवीं में दाखिला कराया गया। 18 फरवरी से उसकी बोर्ड परीक्षा होनी थी। जिसकी तैयारी वह ठीक से नहीं कर पाई थी और वह तनाव में रहती थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत से उसकी मां प्रियंका बदहवास हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed