फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ex MLA shiftted in district jail

बाहुबली अतीक का भाई पूर्व विधायक अशरफ बरेली जेल में शिफ्ट

Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ex MLA shiftted in district jail
बरेली। पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को शनिवार को इलाहाबाद की नैनी जेल से बरेली जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अशरफ तीन साल से फरार था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। तीन जुलाई को ही उसे कौशांबी में उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर नैनी जेल भेजा गया था जहां से शनिवार को बरेली भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक विकास दुबे के एनकाउंटर का डर हावी होने की वजह से अशरफ भी पूरे सफर में बेचैन रहा। शाम साढ़े चार बजे इलाहाबाद पुलिस उसे लेकर बरेली जिला जेल पहुंची जहां उसे कड़ी सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। मुख्य हत्यारोपी अशरफ को पुलिस ढूंढने में नाकाम रही तो उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। अशरफ पर तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह पांच मामलों में वांछित था। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने तीन जुलाई को उसे उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। उसके साथी अबू तालिब को भी जेल भेज दिया गया है। नैनी जेल भेजे गए अशरफ को शुक्रवार को अचानक बरेली जिला जेल भेजने का निर्णय लिया गया। शनिवार सुबह छह बजे अशरफ को नैनी जेल से बरेली जेल रवाना किया गया। आमतौर पर बाहुबली अपराधियों को जब किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाता है तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कई गाड़ियां होती हैं। उनके गुर्गों का काफिला भी पीछे चलता है लेकिन लॉकडाउन के कारण पुलिस केवल बंदियों को ले जाने वाली एक गाड़ी में अशरफ को लेकर बरेली के लिए निकली। लॉकडाउन और दुबे एनकाउंटर के बाद से अशरफ के गुर्गे पीछे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस अशरफ को लेकर निकली और शाम साढ़े चार बजे वह बरेली जिला जेल में दाखिल कर दिया गया। ट्रांसफर की जानकारी मिलने के बाद पूरे सफर में अशरफ के चेहरे की हवाइयां उड़ी रहीं और वह पसीना पसीना था। जिले में घुसते ही हर थाने की पुलिस ने प्रयागराज पुलिस की गाड़ी को फॉलो किया। जिला जेल पहुंचने पर बिथरी पुलिस की गाड़ी भी साथ थी। उससे बातचीत के लिहाज से मीडियाकर्मी जेल पहुंचे तो उन्हें काफी पहले मेन गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सपा विधायक रह चुका है अशरफ
खालिद अजीम उर्फ अशरफ साल 2005 में इलाहाबाद सिटी वेस्ट सीट से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुका है। हालांकि बाद में उसे राजू पाल की पत्नी से चुनाव में हार झेलनी पड़ी थी। अशरफ अपने बड़े भाई अतीक के गैंग का सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed