फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   EVMs deposited in strong room after voting in Pilibhit Lok Sabha

लोकसभा चुनाव 2024: पीलीभीत के प्रत्याशियों की किस्मत स्ट्रांग रूम में बंद, अब चार जून का इंतजार

Sat, 20 Apr 2024 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 12:30 PM IST
सार

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। इसी के साथ सभी 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने क बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया।  

विज्ञापन
EVMs deposited in strong room after voting in Pilibhit Lok Sabha
मतदान के बाद ईवीएम लेकर जाते मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत-बहेड़ी में मतदान हुआ। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के 63.39 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पड़े 67.41 फीसदी मतदान से करीब 4.02 फीसदी कम रहा। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां सात बजे तक मंडी परिसर पहुंचने लगीं। कागजी काम पूरा कर ईवीएम को मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराया। देर रात तक मंडी परिसर में मतदान कर्मियों की भागदौड़ मची रही।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले की चारों विधानसभा सीटों के 1521 बूथों पर शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर रात आठ बजे तक वोट डाले गए। मतदान समाप्त होने के बाद सात बजे से पोलिंग पार्टियों का मंडी समिति पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन


देर रात तक मशीनों का मिलान और उनको रखने की प्रक्रिया चलती रही। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधानसभा वार बनाए गईं टेबल पर मशीनें जमा कराई गईं। अब ये मशीनें कड़ी निगरानी में रहेंगी। इनको मतगणना के दिन चार जून को निकाला जाएगा। इसी दिन चुनाव नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी की ईवीएम परसाखेड़ा में जमा हुईं 
बहेड़ी में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शाम सात बजे से परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर ईवीएम, वीवीपैट जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पोलिंग पार्टियों की आवाजाही के चलते यातायात भी प्रभावित रहा। अफसर देर रात तक मौके पर डटे रहे। 

1924 बूथों पर हुआ मतदान 
जिले की पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा को मिलाकर बनी पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले और बहेड़ी को मिलाकर 1924 बूथों पर 18.31 लाख मतदाता थे। चुनाव मैदान में भाजपा से जितिन प्रसाद, सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

किस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कितने मत
बरखेड़ा - 67.41
पूरनपुर - 65.16
पीलीभीत- 61.70
बीसलपुर- 58.96
बहेड़ी - 64.1
कुल मतदान प्रतिशत - 63.39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed