महिला डांसरों से धोखाधड़ी: बिहार ले जाकर करवाया डांस, नहीं दिया मेहनताना; पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार
आरोपियों ने बरेली की महिला डांसरों से दो महीने तक डांस करवाया। इसके बाद रकम लेकर भाग आया। महिला डांसरों ने बरेली आकर अपना मेहनताना मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डांसरों ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की महिला डांसरों को बिहार के छपरा ले जाकर शहर निवासी इवेंट मैनेजर ने दो महीने तक पार्टियों में ठुमके लगवाए। करार खत्म होते ही मैनेजर आठ लाख रुपये हड़पकर बरेली भाग आया। आरोप है कि रुपये मांगने पर डांसरों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। डांसरों ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
एसएसपी दफ्तर आईं डांसर देवरनिया की स्वाति, बहेड़ी की ज्योति, बिथरी की सुनैना, भमोरा की सुनीता और मुरादाबाद की जूही ने पत्र देकर किला के स्वालेनगर निवासी इवेंट मैनेजर, उसके सहयोगी और उसकी पत्नी की शिकायत की। बताया कि वह लोग दूरदराज शहरों में जाकर बड़ी पार्टियों और समारोह में डांस करके परिवार पालती हैं।
ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
दो महीने तक कराया काम
उन्होंने बताया कि मैनेजर ने बिहार के छपरा में डांस पार्टी कराने के लिए दो महीने का आर्डर लिया था। उन लोगों से रोज तीन हजार रुपये के हिसाब से उसने करार कराया। 26 अप्रैल को वह सभी लोग बरेली से बिहार गए। वहां 60 दिन तक काम कराने के बाद उन लोगों का मेहनताना नौ लाख रुपये हुआ।
ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
इवेंट मैनेजर ने उन्हें शुरू में ही 92 हजार रुपये दिए थे, बाकी रकम काम खत्म होने के बाद देने की बात कही गई। हालांकि करार खत्म होने के बाद इवेंट मैनेजर चुपके से आयोजकों से रकम लेकर बरेली भाग आया। वह लोग वहां उसे तलाश करती रहीं, तीस जून को किराये की व्यवस्था करके घर आईं।
धक्का देकर घर से भगाया
डांसरों ने बताया कि वह लोग ठेकेदार के घर पहुंचीं और अपनी मेहनत की कमाई मांगी। आरोप है कि ठेकेदार, उसकी पत्नी और सहयोगी ने एक भी रुपया देने से इनकार कर दिया। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट और गालीगलौज की। उन्हें धक्का व जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया।
मुरादाबाद की डांसर ने की आत्महत्या की कोशिश
मुरादाबाद निवासी डांसर जूही के बारे में दूसरी डांसर ने बताया कि उसके घर में काफी आर्थिक तंगी चल रही है। उसे कमाई की रकम से परिवार चलाना था पर जब मैनेजर ने धक्का मारकर निकाल दिया तो उसे सदमा लगा। उसने अपने घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की।